भाजपा ने तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश,भरा देशभक्ति का जज्बा 

कानपुर। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में हरजिंदर नगर मंडल में राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश के साथ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामादेवी, हरजिंदर नगर, लाल बंगला पुलिस चौकी चौराहा, जेके कॉलोनी चौराहा से रामअवतार महाना सामुदायिक केंद्र तक विशाल जनसमूह के साथ निकाली गई। यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सैकड़ों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। रास्ते में तीन दर्जन से अधिक जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा की भव्यता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों से गूंजते इस आयोजन में छोटे-बड़े सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह से भागीदारी की।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह तिरंगा यात्रा भारत की आत्मा और हमारे संविधान की गरिमा का प्रतीक है। यह हमारी एकजुटता, संस्कृति ,देश प्रेम और शौर्य को दर्शाती है। आज हम सबने मिलकर यह संकल्प लिया है कि देशहित में एकजुट रहेंगे और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।यह यात्रा न केवल एक आयोजन है, बल्कि यह हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की लौ को और प्रज्वलित करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है।प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह,केपी सिंह चौहान,विनय मिश्रा,विवेक शुक्ला,कैलाश पांडेय,सुरेंद्र अवस्थी,अशोक मेंबर,शिव प्रताप, मोहिनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×