कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण… कहा कानपुर की धरती ने दिए अनेक वीर सपूत

  • 79वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कानपुर का विशिष्ट स्थान रहा है। यहाँ के अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आज़ादी की नींव मजबूत की। उन्होंने कहा कि कानपुर की धरती ने अनेक वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने अपने रक्त से आज़ादी के वृक्ष को सींचा और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस दौरान डीएम ने चंदन के पौधे का रोपण भी किया।
जिलाधिकारी ने सत्येंद्र सिन्हा, हरिराम गुप्ता, राम कुमार स्वतंत्र, राम कुमार निगम, मानवेंद्र गुप्ता, पवन  मिश्रा इत्यादि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, एडीएम खाद्य एवं आपूर्ति आशुतोष दुबे सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन भी शामिल हुए जिन्हें सम्मानित कर उनकी भावनाओं को नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×