पीएम मोदी को लगाया पुतिन ने फोन, ट्रंप के साथ हुई बैठक की दी जानकारी…. टैरिफ-तेल खरीद पर हुई बात?

बीते दिन अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बैठक हुई। इस बैठक पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई थी। हालांकि, बैठक का हल कुछ बड़ा नहीं निकला, लेकिन उम्मीद थी कि रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर पर बात बन जाएगी। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा की है कि रूस के राष्ट्रपति ने उनके साथ फोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के बारे में जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं।”

चूंकि रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका भारत के ऊपर लगातार दबाव बना रहा है। ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा कि क्या पुतिन और पीएम मोदी के बीच रूस से तेल खरीदे जाने की वजह से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने को लेकर भी बातचीत हुई है या नहीं। इसके साथ ही जिस तरह से अमेरिका की ट्रंप सरकार टैरिफ के बहाने मनमानी करने की कोशिश कर रही है, उसके बारे में भी दोनों नेताओं से बातचीत हुई या नहीं।

हालांकि, पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस बात की जानकारी तो नहीं दी है। उन्होंने बस इतनी जानकारी दी है कि दोनों नेताओं के बीच ट्रंप के साथ मीटिंग को लेकर बातचीत हुई।

व्हाइट हाउस में ऐसा नजारा दिखने वाला है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करने वाले हैं। हालांकि, इस बार वो अकेले व्हाइट हाउस नहीं जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज जेलेंस्की के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन भी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×