इंदिरा और राजीव गांधी के अपमान से कांग्रेस आगबबूला, सीरियल के पोस्टर जलाकर सख्त कार्यवाही की मांग 

कानपुर। ओटीटी चैनल सोनी लिव पर प्रसारित मायासभा नामक सीरियल में अप्रत्यक्ष रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, संजय गांधी को बेहद आपत्तिजनक, झूठे और अपमानजनक ढंग से दिखाने के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कोतवाली चौराहे के पास सीरियल के पोस्टर जलाते हुए तत्काल इस सीरियल के प्रसारण पर रोक लगाने और निर्माताओं पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग करी।
इंदिरा राजीव का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व यह सीरियल ओटीटी पे प्रसारित हुआ है जो आंध्र प्रदेश की वर्ष 1970 से अभी तक की राजनीति पर आधारित है। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इस सीरियल में अप्रत्यक्ष रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस नेता संजय गांधी को बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित तरीके से चित्रित किया गया है। यह पूर्ण रूप से झूठ और असत्य है।
पवन गुप्ता ने कहा कि सीधे कानूनी कार्यवाही न हो जाए इसलिए षडयंत्र के तहत नामों को बदला गया है पर बच्चा बच्चा समझ रहा है कि कैसे इस सीरियल के तहत इंदिरा जी, राजीव जी और संजय जी को खलनायक दिखाते हुए झूठे तथ्यों के साथ अपमानित किया जा रहा है। करोड़ों लोग इसको देखकर एक झूठी गंदी छवि बनाएंगे देश के इन महानायकों के लिए। यह हम कांग्रेसजनों के लिए असहनीय है। किसी हाल में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, अतीक अहमद शहजादे, रितेश यादव, हरीश बाजपई, नरेश पाठक, राम स्वरूप तिवारी, निजामुद्दीन खान, अजय प्रकाश तिवारी, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, राजलक्ष्मी सिंह, तौसीफ खान, सादिक, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, उमाशंकर तिवारी, विनय जायसवाल, धर्मेश श्रीवास्तव, विनोद अवस्थी, हमज़ा निहाल, शांतनु दीक्षित, योगेन्द्र अग्निहोत्री, संतोष मिश्रा, मो आलम , राजेश कुमार, जमील अख्तर, विजय साहू, नाजिर हुसैन, चन्द्रमणि मिश्रा, जावेद टीटू, फ़ैज़ ख़ान, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×