प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क उपकरण

  • 246 बुजुर्गों एवं दिव्यांगों ने कराए रजिस्ट्रेशन
कानपुर। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पार्टी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। बुधवार को किदवई नगर साईट नंबर वन चौराहे के निकट भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के मातादीन पेट्रोल पंप पर पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं विधायक महेश त्रिवेदी ने फीता काटकर पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में मौजूद भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की 8 सदस्यीय टीम द्वारा परीक्षण कर 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 246 बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का निः शुल्क पंजीकरण किया गया। जिन बुजुर्गों के पास आय प्रमाण पत्र नहीं थे मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा मौके पर ही तत्काल आय प्रमाण पत्र बनाए गए। इन सभी को पीएम मोदी के जन्मदिन पर  निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे भाजपा दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी के मुताबिक गुरुवार को छावनी विधानसभा श्याम नगर में पार्षद निर्देश सिंह चौहान के कार्यालय और रेलबाजार मैदान में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा दिव्यांग उपकरण पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। यहां एलिम्को की टीम प्रातः  साढ़े नौ बजे से सायं पांच बजे तक पंजीकरण करेगी।
60 वर्ष के बुजुर्गों के लिए केवल आधार कार्ड और दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र आवश्यक है। प्रमुख रूप से रघुनंदन भदौरिया, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, बिट्टू परिहार, विनीत दुबे,दीपांकर मिश्रा दीपू पासवान, पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई, गिरीश बाजपेई, सुधीर यादव, निक्कू तिवारी, सुनील कन्नौजिया, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×