सामाजिक संस्था “विकासिका” द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

कानपुर। प्रख्यात साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “विकासिका” के द्वारा संकल्प स्पेशल स्कूल (मंद बुद्धि विद्यालय) शास्त्री नगर में विशिष्ट योग्यता धारक छात्रों (दिव्यांग) की शिक्षिकाओं का पदाधिकारियों द्वारा प्रतीकचिह्न, पटका, माला अर्पित करके सम्मान किया गया जिसमें संस्थापक/प्रधानाचार्या दीप्ति तिवारी को मिलाकर 18 अन्य शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम को होता देखकर विशिष्ट योग्यता वाले बच्चे अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ उसमें सम्मिलित हुए, उनका आनंद देखते ही बन रहा था उनके उत्साह से उत्साहित होकर अन्य सभी उपस्थित लोग भी भाव विभोर हुए और सब ने आनंदपूर्वक कार्यक्रम में सहयोग किया।
कार्यक्रम में विकासिका संस्था के संस्थापक/संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था साहित्यिक और सामाजिक आयोजन पिछले 52 वर्षों से कर रही है। कार्यक्रम को आयोजिक करके हम सभी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। प्रधानाचार्या दीप्ति तिवारी ने सभी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष कृष्ण कांत अवस्थी, उमा विश्वकर्मा, शशि शुक्ला, राकेंद्र मोहन तिवारी, दुर्गा बाजपेई, गोपी कृष्ण बाजपेई, पूर्णिमा त्रिपाठी, विकास शुक्ला अक्षतव्योम, अनीता बाला त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी एवं विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×