प्रेमी संग मिल 5 बच्चों की मां ने कर दी पति की हत्या…. खंडहर में मिली लाश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गागलहेडी पुलिस ने रविवार को ग्राम कोलकी कलां से दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 6 सितंबर 2025 की है, जब ओमपाल ने पुलिस में एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसके भाई सोनू की हत्या उसकी पत्नी बेबी और शुभम नामक युवक ने मिलकर की है।

पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह पिछले 7 महीने से बेबी के संपर्क में था। वह उसके मायके और ससुराल आता-जाता था। इस कारण सोनू उससे नाराज रहता था। 4 सितंबर को शुभम बेबी को उसकी ससुराल से अपने साथ ले गया। बाद में उसे उसके मायके छोड़ दिया। शनिवार को सोनू बेबी के मायके पहुंचा। वह पत्नी को वापस ले जाना चाहता था। बेबी ने मना कर दिया और शुभम के साथ रहने की जिद की। इसके बाद सोनू आंगन में सो गया।

खंडहर में लटकी मिली लाश

अगली सुबह सोनू एक खंडहर में रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता से जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पूछताछ में शुभम ने माना कि उसने बेबी से प्रेम संबंध बनाए रखे थे और इसी वजह से दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रचकर सोनू की हत्या की योजना बनाई।

वर्तमान में पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है, ताकि पूरी साजिश उजागर हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की मॉनिटरिंग की और निर्देश दिए कि जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×