सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए करें आवेदन: सांसद रमेश अवस्थी

  • सांसद खेल महोत्सव 2025 पंजीकरण अभियान में सांसद का आह्वान
कानपुर। माननीय सांसद रमेश अवस्थी की अध्यक्षता में सरसैया घाट सभागार में सांसद खेल महोत्सव 2025 के पंजीकरण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिला अध्यक्ष भाजपा (उत्तर) अनिल दीक्षित, जिला अध्यक्ष भाजपा (दक्षिण) शिवराम सिंह, सांसद खेल महोत्सव के संयोजक अभिनव दीक्षित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में माननीय सांसद ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 में कानपुर लोकसभा क्षेत्र से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि पंजीकरण का अंतिम दिन कल है, अतः लक्षित 20,000 पंजीकरणों को हर हाल में पूरा करने के लिए पूरे जोर-शोर से काम किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने भी इस अवसर पर कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा प्रतिभागियों को सुविधा देने के लिए समन्वय किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद ने नागरिकों से अपील की कि वे सांसद खेल महोत्सव 2025 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर स्वस्थ और फिट भारत के निर्माण में योगदान दें।
पंजीकरण के लिए:
प्रतिभागी QR कोड स्कैन कर या www.sansadkhelmahotsav.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×