नशे में पुलिसकर्मी, PCR में शराब की बोतलें… पुलिस की ‘खूनी वैन’ ने चाय वाले को रौंद डाला

दिल्‍ली में पुलिस की PCR बैन ने सड़क को लाल कर दिया। गुरुवार की सुबह मंदिर मार्ग इलाके में अनियंत्रित PCR (पेट्रोलिंग वैन) सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गई और चाय वाले को रौंद दिया। मृतक की पहचान घनश्याम तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। लेकिन अब इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के परिजन और घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी नशे में धुत थे।

इतना ही नहीं, लोगों का ये भी कहना है कि पीसीआर वैन में शराब की बोतलें थीं और एक महिला भी सवार थी। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद जब मौके पर भीड़ एकत्र हुई तो पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी ने पिस्‍टल तानकर लोगों की धमकी दी। फिलहाल वैन में सवार दोनों पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों का मेडिकल चेक कराया जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

ये हादसा थाना मंदिर मार्ग इलाके में हुआ है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पीसीआर वैन के चालक ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे बने रैंप पर चढ़ गई और पीड़ित को कुचल दिया। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हुकमा राम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×