तौकीर रजा के खिलाफ योगी सरकार का डबल एक्शन….. चल सकता है बाबा का बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते जुम्मे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल आरोपियों और उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस प्रदर्शन को भड़काने का आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) का प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को भी पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया था।

अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन के द्वारा IMC के दफ्तर को सील कर दिया गया है। तौकीर रजा के खिलाफ योगी सरकार का डबल एक्शन दिख रहा है। उसके  होटल-प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया है। बुलडोजर वाली कार्रवाई की भी संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौलाना तौकीर रजा के होटल के साथ उसकी कई प्रॉपर्टी को भी सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई यूपी प्रशासन और बरेली नगर निगम ने द्वारा की गई है। वहीं, तौकीर रजा के करीबी डॉ नफीस की मजार के पास बनी अवैध 40 दुकानों को भी सील कर दिया गया है। प्रशासन ने 3 बजे तक दुकानों खाली करने का आदेश भी दिया था। बताया जा रहा है कि इन दुकानों पर यूपी सरकार का बुलडोजर चल सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दुकानों से अवैध किराया वसूला जाता था।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बरेली में बीते शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों के एक समूह ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारी आला हजरत दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के आवास के बाहर एकत्र हुए थे, उनके हाथों में तख्तियां थीं।

27 सितंबर को डीआईजी ने अजय कुमार साहनी बताया था, “लोगों को इकट्ठा करने और योजना को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारियों से बड़ी संख्या में हथियार और पत्थर बरामद किए गए हैं… पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की गई और पथराव भी किया गया। 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आगे की जांच जारी है… प्रदर्शन स्थल से खाली खोखे, कारतूस, पिस्तौल और टूटी कांच की बोतलें बरामद की गई हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×