विधायक अमिताभ बाजपेई की मौजूदगी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना, मांगों का लिया ज्ञापन

कानपुर। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड, फजलगंज डिपो में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। पिछले 15 वर्षों से संविदा पर कार्यरत चालक, परिचालक एवं अन्य स्टाफ सीएनजी बसों का संचालन कर रहे थे। लेकिन अब बसों की आयु पूर्ण होने एवं संचालन बंद होने के कारण सभी कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के बेरोजगार कर दिया गया। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों पर गंभीर आर्थिक संकट और भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बेरोजगार हो रहे कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता एवं वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन अध्यक्ष अभिनव शुक्ला और मंत्री रविशंकर पांडे के नेतृत्व में सौंपा। इस मौके पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई भी उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों से ज्ञापन ग्रहण कर आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×