महिला कल्याण राज्यमंत्री द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका) में मनाया गया दीपावली उत्सव

कानपुर। राज्यमंत्री महिला कल्याण विभाग उ.प्र. प्रतिभा शुक्ला द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका) यूनिट-1, स्वरूप नगर, कानपुर नगर में बालिकाओं के साथ दीपावली उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने सभी बालिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन में सफलता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा बालिकाओं को फल, मिष्ठान एवं वस्त्र आदि वितरित किए गए।
बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित जनों ने बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, राजकीय बाल गृह (बालिका) यूनिट-1 की अधीक्षिका, तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×