गहरी नींद कमरे में सो रहा था युवक….. कोई काटकर ले गया प्राइवेट पार्ट

यूपी के प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक पर सोते वक्त किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर उसका निजी अंग काट दिया। घटना के समय युवक अपने घर के एक अलग कमरे में सो रहा था। जब उसकी नींद खुली तो वह दर्द से कराह उठा और खून से लथपथ हालत में अपने भाई के कमरे तक पहुंचा, जिसके बाद वह वहीं बेहोश हो गया।

परिजनों ने तत्काल उसे स्थानीय लोगों की मदद से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक अविवाहित था और सात भाई-बहनों में सबसे छोटा है। घटना के बाद परिवार और ग्रामीण दोनों ही स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही मऊआइमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस आरोपी या आरोपियों की पहचान करने में सफल नहीं हो पाई है। अधिकारी घटना को रहस्यमय मानते हुए कई पहलुओं से जांच कर रहे हैं। इस अनोखे और भयावह घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

डॉक्‍टरों ने बताया अब कैसी है हालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×