श्री आदि शक्ति दूधेश्वर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ

कानपुर। बाबू पुरवा कालोनी गेट नंबर 6 चौराहे के पास स्थित श्री आदि शक्ति दूधेश्वर मंदिर जो कई वर्षों पुराना मंदिर है। जिसका जीर्णोद्धार का कार्य बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर के द्वारा पूजन कर प्रारंभ किया गया। इसके पूर्व में इस मंदिर की पुरानी छत जो कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है व विधायक राहुल बच्चा के पिता काला बच्चा जी के द्वारा बनवाई गई थी, क्षेत्र के लोगों ने बताया ईश्वर की ऐसी महिमा हुई, कि उसी परिवार के सदस्य के द्वारा पुनःमंदिर निर्माण हेतु पूजन किया गया। जिसके प्रत्यक्षदर्शी क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंदिर के निर्माण हेतु आम जनमानस का विशेष रूप से योगदान है। और मंदिर कमेटी के लोग कई वर्षों से मंदिर निर्माण का कार्य करने का संकल्प लेकर इस कार्य को बनाने में तन मन धन से समर्पित हैं, उनमें से विशेष योगदान राजन सिंह का रहा है, जिन्हें आज इस कार्य को पूरा कराने पर अपार खुशी प्राप्त हुई है। सभी लोगों ने अपना आवश्यक कार्य छोड़कर मंदिर में लेंटर डालने का कार्य पूर्ण कराया, तत्पश्चात अंत में भगवान भोलेनाथ को तहरी का भोग लगाकर लोगों को प्रसाद रूप में वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×