मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की घोषणा…… 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाएंगे बीएलओ

  • 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के पात्र
कानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने की। इसमें 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी, 2026 की अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने नगर के सभी पात्र नागरिकों, विशेष रूप से 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।
विशेष सघन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी नागरिक पंजीकरण के पात्र होंगे। तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण का चरण 28 अक्तूबर, 2025 से 03 नवम्बर, 2025 तक निर्धारित है। घर-घर सत्यापन 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक कराया जाएगा। मतदान केंद्रों का आवश्यक पुनर्गठन 04 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची 09 दिसम्बर, 2025 को प्रकाशित होगी। दावे और आपत्तियाँ 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक प्राप्त की जाएँगी तथा उनका निस्तारण 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 07 फरवरी, 2026 को प्रकाशित होगी।
जिलाधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं परिशिष्टों का गहन अध्ययन कर निर्धारित समयरेखा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सम्मिलित हो, इस उद्देश्य से घर-घर सत्यापन, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की सभी प्रविष्टियाँ अभिलेखीय प्रमाणों के आधार पर शुद्ध और पारदर्शी रूप से दर्ज की जाएँ। ईआरओ कार्यालयों और निर्धारित सहायता केंद्रों पर आवश्यक सूचना-पुस्तिकाएँ, प्रपत्र तथा मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×