महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबर के बारे में कराया गया अवगत

कानपुर। महिला कल्याण विभाग हब की टीम द्वारा जनपद कानपुर नगर के भौति गौशाला एवं हबील पुरवा ग्रामों में ग्राम चौपाल जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को शासन की महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112 के बारे में भी अवगत कराया गया और इन नंबरों के प्रयोग के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योजनाओं के प्रति विशेष रुचि दिखाई और विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×