इस फूल की चाय से हफ्तेभर में घटेगा आपका वजन…. बनाने का तरीका है आसान

गुलाब का फूल जितना सुंदर और खुशबूदार है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आपने गुलाब के फूल को मिठाई में गार्निशिंग के लिए करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब का फूल हमारी सेहत के लिए इतने फायदेमंद है कि आपके वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी और पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने रामबाण है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गुलाब के फूल में क्या पाया जाता है और गुलाब के फूल की चाय को किस तरह बनाना है और पीना है?

गुलाब के फूल में क्या पाया जाता है? 

गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, एंटीडिप्रेसेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

गुलाब की चाय बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 
  • ताजी या सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
  • पानी
  • 1 चम्मच शहद

गुलाब की चाय किस तरह बनाना है? 

  • एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उसे उबालने के लिए रखें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें।
  • आंच धीमी कर दें और बर्तन को ढककर 5 से 7 मिनट तक उबलने दें। आप देखेंगे कि पानी का रंग हल्का गुलाबी होने लगा है।
  • गैस बंद कर दें और चाय को एक कप में छान लें।
  • आप शहद मिलाकर गुनगुना या हल्का गर्म पिएं।
गुलाब की चाय पीने का सही समय क्या है?

इस चाय को सुबह खाली पेट और दोपहर के भोजन के बाद पीना सबसे प्रभावी माना जाता है। लगातार एक सप्ताह तक इसका सेवन करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×