सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर निबंध प्रतियोगिता एक भारत श्रेष्ठ भारत का किया गया आयोजन

कानपुर। एस एन सेन बा वि पी जी कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 की जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन तंत्र  समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव प्रोवीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुब्रो सेन, प्राचार्या प्रो सुमन, समाजशास्त्र वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो रेखा चौबे, हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ शुभा वाजपेई, डा रेशमा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राचार्या प्रो सुमन ने अपने आर्शिवचन से छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के संदर्भ से छत्राओं को अवगत कराया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-अंशिका दीप, द्वितीय स्थान- मुस्कान राठौर, तृतीय स्थान-स्वाति वर्मा रही। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो प्रीति पान्डेय व कला विभागाध्यक्षा डा रचना निगम ने निभाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षक प्रो हरीश झा, शिक्षिकाएं प्रो गार्गी यादव, प्रो निशा वर्मा, प्रो मीनाक्षी व्यास, प्रो चित्रा सिंह तोमर, डा रिचा सिंह, डा रोली मिश्रा, डा रश्मि गुप्ता,  डा कोमल सरोज,  डा समीक्षा सिंह, एन सी सी प्रभारी डा प्रीति यादव इत्यादि उपस्थित रही। साथ ही महाविद्यालय के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने सकृय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×