एसआई गायत्री ने किया कैरियर मेले का शुभारम्भ फीता काटकर किया

विवेक जैन
बागपत, उत्तर प्रदेश। जनपद बागपत के बसौद गांव के राजकीय हाई स्कूल बसौद में कैरियर मेले का भव्य आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को भविष्य के लिए कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सभी से लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई-लिखाई करने की बात कही। मेले का शुभारम्भ सिंघावली अहीर थाने की एसआई गायत्री ने फीता काटकर व माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपक प्रज्ज्वलित कर किया। एसआई गायत्री ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को कैरियर से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर डॉ सत्यवीर सिंह (प्रभारी कैरियर गाइडेंस जिला स्तर), नीतू कुमरा (प्रभारी कैरियर गाइडेंस जिला स्तर), गोपाल सिंह (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) आदि अतिथियों ने कैरियर मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और उनसे सवाल-जवाब पूछे और विद्यार्थियों को उनके कैरियर के बारे में जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी दी। स्कूल के अध्यापकों ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व गुलाब के फूल देकर अभिनंदन किया। कैरियर मेले को सफल बनाने में अंतरिक्ष कुमार, आभा राज सिंह, बिंदिया ब्रिज, प्रिया रानी, नरेश कुमार भारद्वाज, मनोज कुमार, कालूराम, सुप्रसिद्ध समाजसेवी मास्टर सत्तार अहमद व आदिल हुसैन आदि सभी का सहयोग रहा। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, जयवीर सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×