अर्बन मलेरिया एवं फाइलेरिया कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीन सूत्रीय माँग पत्र सौंपा

कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में अर्बन मलेरिया एवं फाइलेरिया कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर तीन सूत्रीय मांगों स्थाईकरण, वाहन भत्ता व ई सर्विस बुक के निराकरण की माँग की। साथ ही नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीनों माँगों के संबंध में एसीएमओ को निर्देशित किया। नवनिर्वाचित संरक्षक कुलदीप कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष विपिन कुमार श्रीवास्तव, मन्त्री नवदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमन, पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, दिनेश कुमार, शैलेंद्र पचौरी, परिषद के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, कुष्ठ विभाग के जिला मंत्री आर पी मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×