कानपुर में जल्द होगी आगामी फिल्म फुलटोस की शूटिंग 

कानपुर। USHA FILMS बैनर के अंतर्गत एक बॉलीवुड फिल्म जिसका वर्किंग टाइटल फुलटोस है की शूटिंग शीघ्र ही कानपुर में प्रारंभ होने जा रही है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार भी शामिल होंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर शुभम रोनियार, ज्ञान प्रकाश नागर और को. प्रोड्युसर अभिषेक अनमोल से हुई बातचित में उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर के महीने में शहर के अलग अलग हिस्से में फिल्माई जाएगी। फिल्म शहर के क्रिकेट प्रेम, बच्चों के न्यूट्रिशन में लापरवाही और महिलाओं के सामाजिक स्थिति जैसे मुद्दों को उजागर करते हुए मनोरंजन का तड़का लगाएगी।
इस फिल्म की कहानी समाज के एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दे “बच्चो की Nutrition Cunsumption” पर आधारित है। कैसे हम जाने अनजाने हमारे बच्चों को महंगे विज्ञापनों के बहकावे में आकर जहर खिला रहे है। ये फिल्म सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और जागरूक नागरिक के कर्तव्यों को बखूबी दिखाने का प्रयास करेगी और दूसरी तरफ इस फिल्म के जरिए कानपुर और इसके कल्चर को एक नई पहचान और एक नये दृष्टिकोण के साथ दर्शकों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
फिल्म की शूटिंग में अनुभवी तकनीकी दल और क्रिएटिव टीम का सहयोग रहेगा, जिससे दर्शकों को एक उच्चस्तरीय सिनेमाई अनुभव प्रदान किया जा सके। स्थानीय प्रतिभाओं को भी इस परियोजना में विशेष अवसर दिया जाएगा। जिससे क्षेत्रीय संस्कृति और कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। फ़िल्म मे कुछ गीत शारिक़ सिद्दीकी के रहेंगे। ज्ञान प्रकाश नागर, शारिक सिद्दीकी, शुभम रोनियाल, शाहिद नवाज प्रमोद गुप्ता, आर्यन कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×