16 जनवरी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा विधानसभा लखनऊ में किया जाएगा धरना प्रदर्शन

कानपुर। माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ  के तत्वाधान में शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव का वेतन रोके जाने तथा उत्पीड़न करने के जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर के कार्य के विरोध स्वरूप 16 जनवरी 2026 को विधानसभा लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संघर्ष समिति के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने संयुक्त बैठक को संबोधित करते उक्त सूचना एक विज्ञप्ति में दी की पंडित शिव गोविंद मिश्रा आर्य नगर इंटर कॉलेज आर्य नगर में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ की संयुक्त बैठक में शिव बहादुर यादव प्रदेशमहामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर द्वारा वेतन अवरुद्घ करने तथा उत्पीड़न करने के कदम की भर्त्सना की गई। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने की कार्यवाही की निंदा करते हुए वेतन तत्काल अवमुक्त करने की मांग की गई।
बैठक में शिव बहादुर ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए आंदोलन को सफल बनाने की अपील की तथा 16 जनवरी 2026 को अधिकाधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के प्रस्ताव के माध्यम से उच्च अधिकारियों से अपील की है कि 16 जनवरी 2026 के पूर्व शिव बहादुर यादव का अवरुद्ध वेतन भुगतान करने की अपील की है। बैठक में हरिश्चंद्र दीक्षित के अलावा शिवकांत कटियार, राजेंद्र कुमार कुरील, बाबूलाल कुशवाहा, रितेश सचान, पंकज कुमार वर्मा, जितेंद्र बाल्मीकि, उमेश चंद, सुबोध  कटियार, विनोद यादव, प्रभात पांडे, सुबोध कुमार, जगदीश पाल, मुरलीधर त्रिपाठी, सुरेश कुमार यादव, सुनीत कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार गुप्ता, हरिलाल, मनोज कुमार, जिया अशरफ, आनंद स्वरूप  इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×