20 एमएलडी सीईटीपी की धीमी रफ्तार पर डीएम हुवे नाराज़, नोटिस व जुर्माने के निर्देश

कानपुर। जाजमऊ में निर्माणाधीन 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यदायी संस्था वीए टेक वबाग द्वारा कराए जा रहे पाइपलाइन और सीवर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य की रफ्तार अत्यंत धीमी और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने और गुणवत्ता में सुधार न होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जाजमऊ स्थित पीएस–प्रथम का निरीक्षण किया, जहां वीए टेक वबाग द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान स्लज प्रबंधन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई, जिसमें मौके पर हेजार्डस स्लज वेस्ट का समुचित प्रबंधन नहीं पाया गया। पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप स्लज उठान सुनिश्चित न होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में माघ मेला के दृष्टिगत टैनरियां बंद हैं, ऐसे में इस अवधि का उपयोग करते हुए सीईटीपी से जुड़ी तकनीकी, संरचनात्मक और संचालन संबंधी सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्लज प्रबंधन सहित सभी कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।
जिलाधिकारी ने जेटेटा के सचिव को निर्देशित किया कि अब तक कराए गए संतोषजनक कार्यों और खराब गुणवत्ता वाले कार्यों का पृथक-पृथक, स्पष्ट और तथ्यात्मक विवरण तैयार कर शासन को भेजा जाए, जिससे उच्च स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके। साथ ही सीईटीपी के संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं, प्रशासनिक अड़चनों और अन्य समस्याओं का विस्तृत विवरण शासन को पत्र के माध्यम से भेजने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि वीए टेक वबाग द्वारा डाली जा रही पाइपलाइन के कारण कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने, खुदे गड्ढों को तत्काल भरने, सुरक्षा बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने और जन असुविधा के लिए समुचित जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जेटेटा के सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×