पुलिस आयुक्त ने गंगा बैराज क्षेत्र में अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

कानपुर। जन-सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त द्वारा थाना कोहना क्षेत्रान्तर्गत गंगा बैराज में अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान मार्ग पर स्थित मैगी प्वाइंट्स सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों एवं संचालकों से संवाद कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
अगर ऐसा करता कोई  पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी अथवा कानून-विरोधी कृत्य की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस आयुक्त द्वारा आमजन व व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने, सतर्क रहने एवं क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×