श्री अन्न का महत्व एवं उपयोगिता प्रशिक्षण का हुआ सफल आयोजन

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार कक्ष में  “श्रीअन्न (मिलेट्स) वैज्ञानिक खेती से मूल्य वर्धन तक”विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निदेशक शोध डॉ आरके यादव के मार्गदर्शन में किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुए निदेशक शोध डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि मोटे अनाज (श्री अन्न) गेहूं और चावल की तुलना में सस्ते होने के साथ-साथ उच्च प्रोटीन, फाइबर, विटामिन तथा आयरन आदि की उपस्थिति के चलते पोषण हेतु बेहतर आहार होते हैं।मोटे अनाजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुरता होती है।
मुख्य अतिथि  रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के निदेशक शोध डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा ग्रामीण स्तर पर कुपोषण को कम करने तथा पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए मिलेट्स तथा स्थानीय उत्पादों के पौष्टिक गुणों के साथ-साथ उनकी प्रसंस्करण तकनीकियों को विस्तार से समझाया गया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ परमेंद्र सिंह ने बताया कि नेशन जनरल असेंबली ने 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाने के लिए भारत के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। डॉ सिंह ने बताया कि मोटे अनाज के सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समास्याओं से निपटा जा सकता है जैसे मधुमेह और मोटापे की समस्या, क्योंकि यह ग्लूटेन युक्त होते हैं और  डॉक्टर विजय रत्ना तोमर ने बताया कि आर्थिक समस्या की दृष्टि से मोटे अनाज बहुत ही उपयुक्त होते हैं।
चूंकि, मोटे अनाज के उत्पादन हेतु निवेश की कम आवश्यकता होती है। अतः ये किसानों के लिए आय के स्थायी स्त्रोत साबित हो सकते हैं। कृषक प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर नौशाद खान, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ विजय कुमार यादव, कृषक समिति के अध्यक्ष श्री बाबू सिंह सहित अन्य ने भी किसानों को संबोधित किया।  संबोधन कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉक्टर श्वेता यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आसपास जनपदों के कृषकों की सक्रिय भागीदारी रही। कृषकों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट प्रसंस्करित उत्पादों के निर्माण में साफ सुथरे उपयोगी उपकरण, श्रीअन्न की वैज्ञानिक, खेती मूल्य वर्धन ,ठंडे, सूखे एवं हवादार स्थान पर उत्पादों का संग्रहण जैसे आदि विशेष ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण दौरान  डॉ महक सिंह,डॉक्टर एम जेड सिद्दीकी, डॉ लोकेंद्र सिंह, डॉ वी के कनौजिया, डॉ विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अरविंद कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×