जन प्रतिनिधि आरोपों में मस्त, जनता समस्याओं से त्रस्त : कांग्रेस 

कानपुर। नगर निगम में महापौर और पार्षदों के विवाद से सबसे ज्यादा नुकसान कानपुर की जनता को हो रहा है। इस बात को उठाते हुए और नगर निगम में भ्रष्टाचार कानपुर की जनता हुई लाचार” के नारों के साथ कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में मंडलायुक्त कार्यालय में जोरदार नारों संग प्रदर्शन किया और फिर मंडलाआयुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त प्रशासन रेनू सिंह को मांग पत्र सौंपा और मंडलायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप कर नगर निगम में भाजपा के जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वयं आरोपित व्याप्त भ्रष्टाचार की वस्तु स्थिति से कानपुर की जनता को अवगत करवाने और विवादों और भ्रष्टाचार के कारण ठप्प पड़े विकास कार्यों को पुनः शुरू करवाने की मांग की।
काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे और जोरदार नारेबाजी करते रहे। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर की जनता टूटी गढ्ढे दार सड़कों, जलभराव, सीवर भराव, अतिक्रमण, टूटी खराब स्ट्रीट लाइट, मलिन बस्तियों की समस्याएं, ठंड में अलाव का प्रबंध न होना, आवारा जानवर, कूड़े के ढेर, पिछले वर्षों पर लगाया गया हाउस टैक्स, गलत बिल आदि के कारण त्राहि माम है और नगर निगम में महापौर और पार्षद एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।नगर निगम जैसी संस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाने का काम किया जा रहा है जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा कानपुर की आम जनता भुगत रही है। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नगर आयुक्त से समय लेने के लिए फोन किया तो फोन नहीं उठा।
इसलिए मंडलायुक्त कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा अटल पाल, शंकर दत्त मिश्रा, वसुंधरा वर्मा, रितेश यादव, दुर्गा मिश्रा, राज लक्ष्मी सिंह, सैमुअल लकी सिंह, राजेश गौतम, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद, इखलाख अहमद डेविड, हरीश बाजपई, राम स्वरूप तिवारी, अजय श्रीवास्तव शीलू, संजय दीक्षित, प्रदीप निगम, राम शंकर राय, आसिफ इकबाल, धर्मेंद्र चौहान, राम जी दुबे, रमाकांत मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, जावेद उस्मानी, जफर शाकिर मुन्ना, इस्लाम अंसारी, शांतनु दीक्षित, नीरज शर्मा, मुकेश कन्नौजिया,विनय पांडे, सुरेश बक्शी, राज किशोर वर्मा, रवि तिवारी, आफताब खान, अजय सिंह, डॉ महादेव, आशुतोष शुक्ला, अमिताभ दत्त मिश्रा, मनोज दुबे, राजेश सविता,सुरेश गुप्ता, विनोद अवस्थी, रवि बाजपेई, राजेंद्र वाल्मीकि आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×