कुरकुरी आलू-बथुआ की बनाएं कचौड़ी, करेगा तारीफ हर कोई

ठंड के मौसम में गरमा-गरम कचौड़ी खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप रोज की कचौड़ी से कुछ अलग और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो आलू-बथुआ की कचौड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सर्दियों में आसानी से मिलने वाले बथुआ के पत्तों से बनी यह कचौड़ी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं घर पर ही आसान तरीके से आलू-बथुआ की कचौड़ी बनाने की पूरी रेसिपी के बारे में…

आलू-बथुआ की कचौड़ी के लिए जरूरी चीजें

इस स्वादिष्ट कचौड़ी को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसके लिए मैदा, उबले हुए आलू, बथुआ के पत्ते, हरी मिर्च, जीरा, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, बारीक कटी धनिया पत्ती और तलने के लिए तेल की जरूरत होती है।

आलू-बथुआ का मसाला

कचौड़ी का मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। उबालने के बाद इन्हें ठंडा कर पीस लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें। इसके बाद बथुआ का पेस्ट डालें और कुछ देर पकाएं। अब इसमें धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। लास्ट में मैश किए हुए आलू और नमक मिलाकर मसाले को अच्छे से भून लें। ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें।

कचौड़ी बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में मैदा लें और उसमें स्वादानुसार नमक और दो बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
  • आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, जिससे कचौड़ी अच्छी तरह से फूले।
  • आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और हल्का सा बेल लें। इसके बीच में एक चम्मच आलू-बथुआ का मसाला रखें और किनारों को बंद करते हुए गोल आकार दें। हाथ से हल्का दबाकर कचौड़ी को चपटा कर लें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कचौड़ियों को सुनहरा होने तक तल लें। सभी कचौड़ियों को इसी तरह तलकर निकाल लें।
  • तैयार आलू-बथुआ की कचौड़ी को गरमा-गरम आलू की सब्जी, हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×