राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई सम्पन्न

कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कर उनका नियमानुसार, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 05 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ सम्मिलित रहीं। प्राप्त प्रकरणों में से एक प्रकरण वृद्धा पेंशन से संबंधित था, जिसका सदस्या द्वारा संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कराते हुए मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया।
शेष प्रकरणों को सदस्या द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रगति आख्या आयोग को उपलब्ध कराई जाए। सदस्या द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस अवसर पर सदस्या पूनम द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण राज्य महिला आयोग की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि महिला जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित पेंशन, पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिल्हौर सत्यपाल प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्तागण सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×