अयोध्‍या : राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश… रोकने पर लगाये धार्मिक नारे… खुफिया एजेंसी कर रही पूछताछ

अयोध्या में राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक का मामला सामने आया है। परिसर में सीता रसोई के सामने एक कश्मीरी युवक को नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। वो कश्मीरी वेशभूषा में था। युवक राममंदिर के गेट D1 से घुसा था। पकड़े गए युवक का नाम अहद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। उसकी पहली तस्‍वीर सामने आ गई है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अहद शेख को जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने अहमद शेख को गिरफ्तार कर लिया है और खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अहद शेख की गिरफ्तारी के वक्‍त कश्‍मीर के दो अन्‍य युवक मंदिर परिसर के आसपास भागते हुए दिखे। पुलिस ने उन दोनों को भी हिरासत में ले लिया है।

मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ हो रही है। घटना आज सुबह की घटना बताई जा रही है। वहीं इस मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×