ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में……..!

इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में होम्बले फ़िल्म्स के बैनर तले निर्मित दो फिल्में ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में भेजा गया है। ‘महावतार नरसिम्हा’ का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है और इसे होम्बले फ़िल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है और इसे विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है। दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं हैं और अपनी दमदार कहानी, संस्कृति से जुड़े अंदाज़, शानदार तकनीक और बेहतरीन विज़न के लिए खूब सराही गईं हैं। ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में आने के बाद अब इन दोनों फ़िल्मों पर कई बड़े अवॉर्ड कैटेगरी में डाले जाने को लेकर ध्यान दिया जाएगा।
इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट स्टोरी/राइटिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसी कैटेगरी शामिल हैं। ऐसे में, आगे इन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अकादमी द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल कुल पाँच भारतीय फ़िल्मों में से दो फ़िल्में होम्बले फ़िल्म्स की हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है। ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में भारत की मशहूर और विजनरी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्मों को शामिल किया जाना यह दिखाता है कि होम्बले फ़िल्म्स का असर लगातार बढ़ रहा है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में उसका योगदान लगातार मजबूत होता जा रहा है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×