पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा अस्थायी पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया चिन्हित किए जाने के संबंध में की गयी गोष्ठी

  • क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
  • अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया गया, 14 वाहनों का किया गया चालान

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस सभागार में कानपुर नगर में अस्थायी पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया चिन्हित किए जाने के संबंध में एक गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अस्थायी पार्किंग स्थलों एवं वाहन होल्डिंग एरिया के चिन्हांकन पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (सिटी), एआरटीओ, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (यातायात) नगर निगम, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (पूर्वी व दक्षिण जोन), सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (मध्य व पश्चिम जोन) तथा तहसीलदार सदर (राजस्व विभाग) उपस्थित रहे।

सागर हाइवे (NH -34 ) पर टीआई राजकुमार मिश्रा द्वारा अनुमन्य क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ऑटो संचालित करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गई साथ ही औंधा, ओरियारा, रमईपुर, विधनू, सम्भुआ, पतारा, तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया। कोहरे/शीतलहर से प्रभावित दृश्यता आदि के दृष्टिगत भारी वाहनों को रोड पर/ रोड किनारे वाहन पार्क न करने हेतु सचेत करते हुए 25 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही भी की गई ।

टीआई पूर्वी जोन (प्रथम) राजेश कुमार मिश्रा द्वारा रामादेवी चौराहा पर अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया गया एवं 14 वाहनों के विरुद्ध
चालान की कार्यवाही की गई।

कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 82 ट्रक, 17 बस, 181 चार पहिया/दो पहिया कुल 290 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। गंगा बैराज पर 42 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।

यातायात पुलिस कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें-

रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें। यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलायें। नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×