नुक्कड़ नाटक के द्वारा स्कूली बच्चों व अध्यापकों को बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक

  • बाल विवाह कुप्रथा है, रोकने के लिए हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत
  • “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान की दिलाई गई शपथ
कानपुर। जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा कौशल्या देवी इंटर कॉलेज बारहदेवी, किदवई नगर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के  बालिकाओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह की कुप्रथा के बारे में बताया गया।  कहीं पर भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है, तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। इससे बालिकाओं के जीवन तथा स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। यदि ऐसा आपके साथ या आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें।
साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन टीम  जेन्डर स्पेशलिस् शैल शुक्ला, जेंडर स्पेशलिस्ट  रागनी  श्रीवास्तव तथा आशीष सोनकर व कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ स्मित तिवारी एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×