डीएम ने बैठक में औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को समय से निस्तारण करने को कहा

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला उद्योग बंधु तथा जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के उपरांत संबंधित संगठनों को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उद्योग और व्यापार से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा केस्को की आधुनिकीकरण प्रणाली अपनाने के बाद विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया गया तथा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि व्यापार बंधु की बैठकों में जनहित में उठाई जाने वाली समस्त समस्याओं पर सभी विभाग त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापारी संगठनों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित अवस्थापना से जुड़ी समस्याएँ मंगलवार तक उपलब्ध कराएं, जिससे नगर निगम के माध्यम से आवश्यक कार्य कराए जा सकें।
बैठक में अफीम कोठी लोहा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र में नियमित सफाई न होने, स्ट्रीट लाइट खराब रहने, सीवर लाइन बंद होने, सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने तथा सफाई कर्मचारियों की अनियमित उपस्थिति की समस्याएँ उठाई गईं। इस पर जल निगम के अधिकारी ने अवगत कराया कि सीवर लाइन बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुमति प्राप्त न होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस विषय पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के उपस्थित अधिकारी को तत्काल अनुमति प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए तथा अपर नगर आयुक्त, नगर निगम को समस्त समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग, जो पॉपुलर धर्म कांटे से होकर गुजरता है, में बीच सड़क पर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से उत्पन्न अवरोध की समस्या भी रखी गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने केस्को के संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त झकरकटी बस अड्डा पुल पर रोडवेज बसों के खड़े होने से लगने वाले जाम तथा झकरकटी पुल से घंटाघर जाने वाले मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या भी सामने आई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए बैठक का इंतजार आवश्यक नहीं है। व्यापारी किसी भी कार्यदिवस में उनसे सीधे मिलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, जीएसटी विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, केस्को सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं  कपिल सब्बरवाल प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष कानपुरमहानगर उत्तर प्रदेश युवा व्यापारमंडल, उमंग अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, विजय पंडित, शेष नारायण द्विवेदी, ममता शुक्ला, समेत विभिन्न व्यापारी संगठनों औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×