राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जन जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

  • प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा आम जनमानस से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई

कानपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा नियमों एवं सड़क पर सुरक्षित यात्रा के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने हेतु जन जागरूकता बाइक रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर आम जनमानस को दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, दोपहिया वाहन चालकों को छोड़कर अन्य समस्त वाहन चालकों तथा उनमें बैठे यात्रियों/व्यक्तियों द्वारा सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, रांग साइड एवं तेज गति से वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, ड्रंकन ड्राइविंग, अनधिकृत रूप से संचालित बसों सहित अन्य अभियोगों में नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×