बार काउंसिल चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया मतदान स्थल का निरीक्षण

कानपुर। बार काउंसिल चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) विनोद कुमार सिंह द्वारा मतदान स्थल एवं उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतदान केंद्र का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की सुचारु आवाजाही, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन तथा चिन्हित संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा किसी भी आपात अथवा अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×