महापौर ने विधायक संग किया सड़क पार्क का शिलान्यास व भूमि पूजन

कानपुर। वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम दामोदर नगर क्षेत्र में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, रमाकांत शर्मा ने एक करोड़ 86 लाख रुपये से बनने वाली सड़क नाली पार्क सुंदरीकरण के काम का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। इसी के साथ अमृत योजना 2.0 के तहत गहरी सीवर लाइन के कार्य का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं स्थानीय लोगों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने वार्ड में दो कच्चे बरसाती नालों को पक्का कराए जाने की प्रमुख मांग महापौर से की।
पार्षद योगेंद्र शर्मा ने महापौर प्रमिला पाण्डेय को क्षेत्र के संजय गांधी नगर तथा गड़रियन पुरवा में जलभराव की समस्या को अवगत कराते हुए नाला निर्माण कराए जाने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह परिहार बिट्टू ठाकुर, जयंती वर्मा, विकास सविता, टिंकू राजपूत, अजय प्रताप सिंह, विनोद तिवारी, शैलेंद्र सिंह इस मौके पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह चौहान, राजीव गुप्ता, अमित भारद्वाज, शिवपूजन सविता, अशोक त्रिपाठी, रामप्रकाश द्विवेदी, विकास बाजपेई, भानू सिंह, विजय बाजपेई, योगी ठाकुर, अनुज बाजपेई, अमित गौड़, टिंकू राजपूत, विकास सविता, मामा यादव, भोलू ठाकुर, भानू यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, राजीव चक्रवर्ती, सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×