आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा 20 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना देते हुए किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के आ‌ह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के सभी कार्यालयों के अलावा कानपुर मुख्यालय में भी बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रातः से मध्यावकाश तक धरना देते हुए सफलतापूर्वक विरोध प्रदर्शन किया।

कानपुर मुख्यालय स्थित आयकर भवन प्रांगण, सिविल लाइंस में विरोध प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के महासचिव काम० राघवेन्द्र सिंह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के महासचिव काम० सुनील कुमार ने कैडर रिव्यू एवं रीस्ट्रक्चरिंग को शीघ्र लागू करने, नॉन-IRS कैरियर प्रोग्रेशन कमेटी की रिपोर्ट में JCA के सुझावों को शामिल करने, 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संघ के सुझावों को सम्मिलित करने, 1 जनवरी 2026 से 50% महंगाई भत्ते को मूल वेतन में समाहित करने, पुरानी पेंशन की बहाली, 18 माह के बकाया DA के भुगतान, कैजुअल लेबर के नियमितीकरण आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में मुख्य संबोधन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता श्री एस.के. वर्मा, अध्यक्ष (आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ) ने की।

इस अवसर पर आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ से प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ केंद्रीय नेता शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, शिवेन्दु श्रीवास्तव, पंकज यादव, अमित आनंद पाण्डेय, नवनीत शुक्ला के अतिरिक्त मुकेश कुमार, अनिल चौधरी, के.के.शुक्ल, आनंद कुमार, उमेश वर्मा, मोहन लाल मुकेश, वैभव सचान, रजत सिंह चौहान, राम शंकर, बृजेश बाजपेई, शिव कुमार, शक्ति कृष्ण शुक्ला, अक्षत अवस्थी, अनूप तिवारी, स्वाती सचान, हिमाली सिंह, रवि कुमार, अमित पटेल, शशांक ज्योति, शिवम पाल, श्रीभगवान केसरी, नरेन्द्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अशोक भारती, दीपांकर चौरसिया, शशांक गुप्ता, योगेश गुप्ता, प्रवीन  बाजपेई, मयंक सिंह आदि के साथ भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×