- अमेरिकी सेबों के आयात पर छूट देने से 5 लाख कामगार बेरोजगार होगें
कानपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की कार्य समिति की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4 बजे सपा हाल 7- नवीन मार्केट परेड में आरम्भ हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है अमेरिकी सेब के आयात में छूट देकर एक तरफ सेब उत्पादक किसान बरबाद होगा और दूसरी ओर 50 लाख से अधिक कामगार प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में बेरोजगार हो जाऐगें।
सम्बोधन में कहा कि होली का पर्व आ रहा है बाजार में व्यापारी परेशान है। क्योंकि आटा, दाल, सरसो के तेल,चावल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार अपनी कथनी करनी से हट गयी है जिसे व्यापार सभा 2027 में भाजपा को सबक सिखाने के लिये अभियान चलायेगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान ने एस.आई.आर. (SIR) के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर सजग रहकर जनता की सहायता करें।किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सचिन सिंह ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का बजट व्यापारी, युवा और मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है।
समाजवादी पार्टी आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापार सभा अध्यक्ष नंदलाल जयसवाल, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नाथ तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा, किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सचिन सिंह, महासचिव जफरुल हसन आशीष जयसवाल, मो रिजवान,संदीप तिवारी, आशीष यादव, मो सगीर, शुभम गुप्ता, अस्मित सिंह, कीर्ती अग्निहोत्री, जस्वेन्द्र निषादवार्ड 93 अध्यक्ष पांडे, वार्ड 16 अध्यक्ष जैनुल अंसारी, कमलेश राकेश कुमार संगीता आदि लोग मौजूद रहे।
