2 कुत्तों ने 5 साल की मासूम बच्ची के शरीर को कई जगह से नोंचा…. हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में 5 साल की मासूम को कुत्तों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि बच्ची टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी, जब 2 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग बाहर आए, तब उन्होंने कुत्तों को भगाया।

इस दौरान बच्ची दर्द से तड़प रही थी। कुत्तों ने उसके शरीर को कई जगह से नोंचकर घायल कर दिया था। आनन-फानन में परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए। हालांकि, रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषत कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

कल्याण नगर में रहने वाले विशुन लाल की दो बेटियों में 5 साल की मुस्कान उनकी बड़ी बेटी थी। वहीं, 4 साल की महक उससे छोटी है। विशुन लाल मुंबई में प्राइवेट जॉब करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुस्कान यह कहकर निकली थी कि वो टॉयलेट जा रही है। इसी दौरान 2 कुत्ते उस पर कूद पड़े। उसको बुरी तरह नोंचकर घायल कर दिया।

जब तक परिजन बच्ची को बचाने के लिए दौड़े, तब तक कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को बुरी तरह नोंच डाला। वो घर के बाहर तड़प रही थी और जमीन खून से लाल हो गई थी।

जिला अस्पताल रेफर

तत्काल सहायता के लिए परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब तक परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×