कश्मीर युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ समापन

कानपुर। कश्मीर युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के छठे एवं अंतिम दिवस पर विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। छठे दिन की शुरुआत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में चयनित कश्मीरी युवाओं की माननीय सचिव महोदया, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के साथ संक्षिप्त एवं सार्थक संवाद से हुई। इस संवाद सत्र में युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। सचिव महोदया ने युवाओं को भारत के विकास में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
इसके पश्चात “राष्ट्र निर्माण एवं भारत @2047 के विजन” विषय पर एक प्रेरक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, नवाचार, आत्मनिर्भरता और युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीए अंकुर, अध्यक्ष, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कानपुर तक का यह सांस्कृतिक सेतु देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। जिला युवा अधिकारी, कानपुर नगर श्री अनुपम कैथवास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मंत्रालय, प्रशासन, आयोजक टीम एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले स्वयंसेवकों अथर्व, उज्ज्वल एवं विशाल का विशेष उल्लेख कर उनकी सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भावनात्मक वातावरण देखने को मिला। युवाओं ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आदान-प्रदान कार्यक्रमों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की। यह कार्यक्रम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×