कानपुर में डिग्री रैकेट का भंडाफोड़…. पकड़ा गया गिरोह बनाकर बेचता था फर्जी डिग्री और मार्कशीट

कानपुर।  शिक्षा के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा था, किदवाई नगर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा जो फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाकर बेचता था। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में ये भी सामने आया कि ये गिरोह सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि 9 राज्यों में सक्रिय था और खुलेआम ये नेटवर्क चल रहा था। ये आरोपियों देश के 14 विश्वविद्यालयों के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तैयार किया करते थे।

इसके साथ ही ये गिरोह यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट भी हूबहू असली जैसी बनाकर बेचता था। दस्तावेजों में नकली मोहर, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल तक किया जाता था, जिससे वे डिग्री पूरी तरह से असली लगती थी।

आरोपियों ने किदवई नगर में ‘शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन’ नाम से एक ऑफिस खोल रखा था। यहीं से पूरा ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वे युवाओं से मोटी रकम लेकर बिना परीक्षा दिए डिग्री उपलब्ध कराते थे। दस्तावेजों में नकली मोहर, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर और स्पेशल प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे वे बिल्कुल असली लगते थे। जांच में पता चला कि गिरोह ने अब तक कई लोगों को फर्जी प्रमाणपत्र दिए हैं। इससे लाखों रुपये की कमाई की गई है।

पुलिस अब उन लोगों की लिस्ट बना रही है, जिन्होंने ये फर्जी डिग्री ली हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ऐसे रैकेट से निपटने के लिए विश्वविद्यालयों को डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम मजबूत करना चाहिए। साथ ही, युवाओं को जागरूक रहना चाहिए और असली संस्थानों से ही शिक्षा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×