खुशखबरी… अब एयर टैक्सी से उड़कर जाइए ऑफिस या स्कूल

फिल्मों और हाई-टेक वेब सीरीज में दिखाई जाने वाली मशीनें अब सच में बदलती दिख रही हैं। वेलकम टू द फ्यूचर जैसी मूवीज में हमने हवा में उड़ती हुई कारों को देखा था, ऐसा ही कुछ अब जल्द ही आप भारत में भी देख पाएंगे।।

भारत में देश की पहली एयर टैक्सी चलाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ फाइनल टच अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार ने एयर टैक्सी को मंजूरी दे दी है। बस DGCA के साथ मिलकर बाकी बची औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

इस एयर टैक्सी को ‘ई-प्लेन’ कंपनी बना रही है। भारत मंडपम में आयोजित की जा रही AI इंपैक्ट समिट में भारत की पहली एयर टैक्सी का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर दुनिया दंग रह गई। आपको बता दें कि यह टैक्सी पूरी तरह से स्वदेशी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस एयर टैक्सी में 3 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसमें से एक पायलट होगा और 2 यात्री। फिलहाल अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु से इसकी शुरुआत की जाएगी।

कंपनी की ओर से मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि एयर टैक्सी से पहले भारत में एयर एंबुलेंस लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ महीनों बाद एयर टैक्सी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि शहर के जाम में फंसकर एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो मरीजों की जान भी चली जाती है। ऐसे में एयर एंबुलेंस के जरिए राहत पाने वाले लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×