प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसजनों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे मुकदमे को बताया झूठा

कानपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ऊपर लगाए गए मुकदमे को झूठा और द्वेषपूर्ण बताते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। “शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो” के जोरदार नारे लगाए। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा जा रहा है, जिसमें शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों को “आधारहीन और फर्जी” बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह संविधान में निहित मौलिक अधिकार का हनन है। और साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरीश बाजपई, सैमुअल लकी सिंह, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, राम शंकर राय, रमा कांत मिश्रा, राकेश साहू, मुकेश दुबे, रवि तिवारी, राज किशोर वर्मा, मालिक अहमददुल्ला, मनोज दुबे, नीरज पांडे, आसिफ इकबाल, मो इम्तियाज, इकबाल अहमद, विजय शाह, गोविंद गुप्ता, मनोज अवस्थी, राज लक्ष्मी, विजय शाह, राजेश सविता, विनोद अवस्थी, मोहमद इंतियाज, देव राय, शाकिर अली आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×