बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन कर्ण की गाथा और कवि सम्मेलन की गूंज….. ठहाकों से गूंजा बिठूर महोत्सव

कानपुर। बिठूर महोत्सव का दूसरा दिन सांस्कृतिक विविधता और साहित्यिक गरिमा से परिपूर्ण रहा। सुबह ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ और ‘कानपुर गॉट्स टैलेंट’ से शुरुआत हुई, जबकि शाम ढलते ही प्रांगण कर्ण की गाथा और कवि सम्मेलन की गूंज से जीवंत हो उठा। दिनभर चले कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा।
मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडलायुक्त ने कहा कि बिठूर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को ऐसे आयोजनों से नई पहचान मिल रही है। स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध होना सकारात्मक संकेत है।
श्रीराम कला केंद्र द्वारा महाभारत के अमर नायक कर्ण पर आधारित एक घण्टा दस मिनट के डिजिटल नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। बिना संवादों के हाव-भाव, देह-भाषा, प्रकाश और संगीत के माध्यम से कर्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। अभिनय और तकनीकी संयोजन को सराहना मिली। कर्ण के जन्म से मृत्यु तक की जीवंत तस्वीर उकेरी। कर्ण का किरदार टुल्लू मुर्मू तथा कुंती की भूमिका रितुपर्णा दास ने निभाई। सीडीओ दीक्षा जैन ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में दिनेश बावरा, प्रताप फौजदार, शम्भु शिखर, स्वयं श्रीवास्तव, राव अजातशत्रु, मणिका दुबे, गौरव चौहान, हेमंत पाण्डेय, संदेश तिवारी और अजय अंजाम सहित 11 कवियों ने काव्य पाठ किया। हास्य और व्यंग्य से सजी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। प्रसिद्ध कवयित्री मणिका दुबे ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का प्रारंभ किया। कवि संदेश तिवारी ने कि कोई मौसम नहीं हूं मैं कि अगर जो गुजर जाऊं और जमाना भूल न पाए कोई ऐसा काम कर जाऊं ने जमकर तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन के दौरान विधायक अभिजीत सिंह सांगा, एमएलसी अरुण पाठक, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह सहित दर्शकों का हुजूम मौजूद रहा।
इससे पहले दिन में आयोजित ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ में तरंग बैंड, छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय की टीम, इंक्लिनेशंस बैंड, द हैंक्स, अनिकेत मेसी एंड टीम और रिदम ग्रुप ने प्रस्तुति दी। ‘कानपुर गॉट्स टैलेंट’ में गायन, नृत्य और कविता की प्रस्तुतियों ने युवाओं की प्रतिभा को मंच दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में रवि प्रताप सिंह प्रथम, अमरजीत द्वितीय और प्रेम सिंह तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के अश्विन सिंह और सम्राट सिंह प्रथम, सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के मेहरजोत सिंह व अशोक दुबे द्वितीय तथा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के यश गौतम तृतीय स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×