मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सीएसए स्थित हेलीपैड का पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय (नवाबगंज) में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सीएसए स्थित हेलीपैड का पुलिस आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
कानपुर। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर स्थित हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा हेलीपैड परिसर, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
साथ ही कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, स्टाफ ऑफिसर, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | UP को Japan का 'दूसरा घर' बनाने की तैयारी, CM Yogi Adityanath ने किया 2000 करोड़ का बड़ा Investment ऐलान ...... अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो BJP को क्या दिक्कत? Jaipur हमले पर Kejriwal का सवाल
Advertisement ×