पिकिल बाॅल चैंपियनशिप के विजयी खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा दिया गया पुरस्कार

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सिग्ना स्पोर्ट्स वेंचर्स द्वारा इंडियन पिकिल बाॅल संघ की पहली चैंपियनशिप के विजयी खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्री महाना ने कहा की पिकिल बाॅल जैसे खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए भी सहायक है।
सिग्ना स्पोर्ट्स वेंचर्स के पार्टनर वरुण भार्गव ने बताया कि लाजपत नगर में स्थित पिकिलस्पीन में दो इनडोर कर्वड कोर्ट है। जिसमें हर मौसम में 24 घंटे पिकिल बाॅल खेला जा सकता है।
पुरुष एकल में राजनवीर सिंह धारनी (मुंबई) विजेता व अरुनव वैश्य उपविजेता रहे। महिला एकल में वैष्णवी लोधी (लखनऊ) विजेता व कनुश्री गर्ग उपविजेता रही। पुरुष युगल में दिव्य तुलसानी एवं नितिन जश्नानी विजेता व यश त्रिवेदी एवं चेतन्य कोहली उपविजेता रहे। महिला युगल में रशिका अग्रवाल एवं मैहक मल्होत्रा विजेता व कनुश्री गर्ग एवं सची गुप्ता उपविजेता रही। मिश्रित युगल में वैष्णवी लोधी एवं मुकुल लोधी (लखनऊ) विजेता व अक्षत करवा एवं कनुश्री गर्ग उपविजेता रहे।
इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर विशाल भार्गव ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया साथ ही विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय महाना, मनोज भार्गव, आकाश चड्ढ़ा, परमजीत सिंह भाटिया, लवी भाटिया, रिंकू भार्गव, विशाल भार्गव, वरुण भार्गव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×