फल एक-फायदे अनेक….. क्या आपको पता है ड्रैगन फ्रूट खाने के 10 बड़े फायदे….. नहीं पता तो जान लें 

आज के दौर में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में ‘सुपरफूड्स’ हमारे आहार का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। इन्हीं में से एक फल है ड्रैगन फ्रूट, जिसे इसके अनूठे रूप के कारण ‘कमलम’ भी कहा जाता है। ऊपर से गुलाबी और अंदर से सफेद या लाल रंग का यह फल न सिर्फ दिखने में आकर्षक है, बल्कि गुणों का खजाना भी है। आइए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा

ड्रैगन फ्रूट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स  प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये शरीर में फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। ड्रैगन फ्रूट में मौजूद लाइकोपीन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक हो सकता है।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फल किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो खून में शुगर के स्तर को अचानक बढ़ने से रोकता है। हालांकि, टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है।

दिल की सेहत का साथी

ड्रैगन फ्रूट के छोटे-छोटे काले बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड होते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र में करता है सुधार

अगर आप कब्ज या पेट की समस्याओं से परेशान हैं, तो ड्रैगन फ्रूट आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुचारू बनाता है और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार 

इसमें विटामिन-C की उच्च मात्रा होती है, जो आपके इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बनाती है कि आप मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से आसानी से लड़ सकें।

एंटी-एजिंग में मददगार 

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण, यह त्वचा की झुर्रियों को कम करता है। इसे खाने या इसका फेस पैक लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।

एनीमिया से दिलाता है राहत 

भारत में महिलाओं में खून की कमी एक आम समस्या है। ड्रैगन फ्रूट आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों और दांतों की मजबूती

इसमें कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों के डेंसिटी को बनाए रखने और दांतों को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

आंखों के लिए फायदेमंद

बीटा-कैरोटीन से भरपूर होने के कारण, यह आंखों की रोशनी को बरकरार रखने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

ड्रैगन फ्रूट में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा अधिक। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×