एलपीजी गैस की शिकायत कंट्रोल रूम नंबर पर ही करें 

  • लैंडलाइन नंबर 0512-2988763 तथा व्हाट्सएप नंबर 6394616122 पर ही करें शिकायत
कानपुर। अपर जिलाधिकारी (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार ने बताया कि घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति में आने वाली बाधाओं के दृष्टिगत जनपद में एक कंट्रोल रूम/कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। उपभोक्ता एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायतें लैंडलाइन नंबर 0512-2988763 तथा व्हाट्सएप नंबर 6394616122 पर दर्ज करा सकते हैं। दोनों नंबर पूर्णतः क्रियाशील हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कंट्रोल रूम के लिए इन्हीं दो नंबरों को अधिकृत किया गया है और इसके अतिरिक्त कोई अन्य नंबर अधिकृत नहीं है। कुछ कर्मचारियों के व्यक्तिगत नंबरों पर भी कॉल प्राप्त होने की जानकारी सामने आई है। आम जनमानस से अनुरोध है कि एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत अथवा सूचना केवल उपरोक्त कंट्रोल रूम नंबरों पर ही दर्ज कराएं, जिससे शिकायतों का त्वरित एवं व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×