कानपुर नगर में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण’’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कानपुर। जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन कानपुर नगर के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा जनपद के 100 अधिकारियों का 27 मार्च, 2026 को तथा 100 महिला स्वयं सहायता समूह का 29 मार्च, 2026 को बी0एन0एस0डी0 शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर, कानपुर नगर में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण’’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विवेक चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कानपुर नगर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान राज्य आपदा मोचक बल से अंकित यादव की टीम द्वारा आपदा के दौरान जीवन रक्षा सम्बन्धित उपायों पर चर्चा करते हुये प्राथमिक उपचार जिसमें रक्तश्राव, बैन्डैजिंग, सी0पी0आर0 आदि विषयों पर जानकारी के साथ-साथ डेमो प्रस्तुत किये। प्रदीप कुमार, अग्निशमन अधिकारी, कर्नलगंज, कानपुर नगर द्वारा आग लगने के कारणों, आग बुझाने के सिद्वान्त पर चर्चा करते हुये रसायनिक अग्निशामक यन्त्रों को चलाये जाने का डेमो प्रस्तुत किया। विमलेश कुमार, सहायक उपनियन्त्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा शिविल डिफेन्स का आपदा में क्या महत्व है और नागरिक सुरक्षा की सेवायें व रेस्क्यू के संबंध में जानकारी प्रदान की। लखन कुमार शुक्ला, मुख्य आपदा प्रशिक्षक, आपदा प्रबन्धन द्वारा धुऐं में फंसे लोगों को, बिल्डिंग में फंसे हुये लोगों को, फायरमैन लिफ्ट, टू हैण्डशीट, फोर हैण्डशीट द्वारा रेस्क्यू किये जाने का डेमो, कम्बल और बोरी से स्ट्रेचर बनाना, हीटवेव से बचाव के उपाय पर गहनता से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का समापन पुष्पेन्द्र कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम)/प्रभारी अधिकारी (दै0आ0), कानपुर नगर ने किया तथा उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि समाज के हर नागरिक को आपदा प्रबन्धन की जानकारी नितान्त आवश्यक है, ताकि विषम परिस्थितियों में जन और धन की हानि को रोका जा सके। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जुगबीर सिह, आपदा विशेषज्ञ, कानपुर नगर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×