बीच सड़क काट लिया सिर, फिर रसोई के पास रख बड़े आराम से बना रहा था खाना, ये देख पुलिस भी हैरान

बाराबंकी के टिकैतनगर से दिल दहलाने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति के घर से इंसान का कटा हुआ सिर मिलता है। घटना कल शनिवार (28 मार्च) की है, जब मामलू विवाद को लेकर दो लोगों में झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया कि बबलू (21 साल) नाम के युवक की हत्या कर दी गई।

आरोपी ने बबलू को मारने के बाद ना सिर्फ उसकी गर्दन काटी, बल्कि कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर ले गया और वहां आराम से खाना बनाने लगा। परिवार की शिकायत पर जब पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस मौके पर आरोपी के घर पहुंच गई, जहां एक तरफ साइड में कटा सिर रखा था और दूसरी ओर आरोपी आराम से खाना बना रहा था। ये देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए।

मृतक बबलू पारा बेहटा गांव का रहने वाला था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। घर में उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे भी हैं। रोज की तरह शनिवार को सुबह के वक्त बबलू आइसक्रीम बेचने निकला था। परसवाल गांव के पास उसका स्थानीय युवक शंकर से छोटा-मोटा विवाद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आइसक्रीम बेचने वाली आवाज को लेकर शंकर को गुस्सा आया, जिसके बाद गुस्से में शंकर ने बबलू पर हमला बोल दिया और सरेराह उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।

हत्या के बाद शंकर भागने की बजाय बबलू का कटा सिर हाथ में उठाकर सीधा अपने घर चला गया। घर पहुंचकर वह बिना किसी घबराहट के खाना बनाने लगा। पास ही कटा हुआ सिर रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर भारी पुलिस बल ने गांव की घेराबंदी कर दी। जब टीम शंकर के घर पहुंची तो नजारा देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए।

पुलिस ने तुरंत शंकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतक का कटा सिर और हत्या में इस्तेमाल किया गया फरसा बरामद किया गया। आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और सनक का लग रहा है। लेकिन इतनी क्रूरता के पीछे की असली वजह जानने के लिए गहन जांच चल रही है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

बबलू की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। पत्नी और दो नन्हे बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। हर कोई ये घटना सुनकर हैरान है। फिलहाल आरोपी शंकर पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले में आगे की जांच क रह ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×